श्याम सुंदर शर्मा आठ बार से है विधायक: भाजपा, सपा व कांग्रेस कर रही घेराबंदी

श्याम सुंदर शर्मा आठ बार से है विधायक: भाजपा, सपा व कांग्रेस कर रही घेराबंदी

मथुरा जिले के मांट विधानसभा क्षेत्र से श्याम सुंदर शर्मा 8 बार विधायक बने हैं। उन्होंने कभी बसपा तो कभी कांग्रेस,कभी निर्दलीय और कभी तो कांग्रेस के बैनर तले विधायकी की है।

और अब इस बार वह फिर से बसपा के प्रत्याशी हैं। बता दे कि जानकारी के अनुसार भाजपा, सपा कांग्रेस इस बार श्याम सुंदर शर्मा की घेराबंदी कर रही है। 

वहीं भाजपा ने अपने पुराने चेहरे एसके शर्मा को बदलते हुए नए प्रत्याशी राजेश चौधरी को चुनाव में उतारा है। और सपा-रालोद गठबंधन ने योगेश नौहवार के स्थान पर संजय लाठर को प्रत्याशी बनाया है।

साथ ही कांग्रेस की जाट प्रत्याशी सुमन चौधरी भी मैदान में उतरीं हैं। बता दे कि इन सभी दलों की कोशिश बसपा के विजय अभियान को रोकने की है। 

वहीं बसपा प्रत्याशी श्याम सुन्दर शर्मा की कोशिश ब्राह्मण, दलित, मुस्लिम और अन्य पिछड़े वर्ग के सहारे नौवीं बार विजय प्राप्त करने की है।

तो दूसरी ओर मांट क्षेत्र को विकास की तस्वीर दिखा रहे राजेश चौधरी के सहारे भाजपा की कोशिश यहां कमल खिलाने की है। 

वहीं बसपा प्रत्याशी श्यामसुंदर शर्मा का कहना है कि "जनता ही मेरी ताकत है। मैं जनता और जनता मेरे लिए बनी है। हम दोनों एक दूसरे के पूरक हैं।

मेरी पांच मजबूती में जनता से किया गया प्रत्येक वायदा निभाना, उनके हर दुख दर्द का मैं हिस्सा हूं,

लोगों की हर संभव करना, विकास कार्यों के लिए निरंतर प्रगतिशील रहना"। 

महिमा शर्मा